पंजाब

पापा के साथ सो रहा था बेटा, हुआ कुछ ऐसा कि मंजर देख उड़े हर किसी के होश

Shantanu Roy
17 Aug 2022 2:20 PM GMT
पापा के साथ सो रहा था बेटा, हुआ कुछ ऐसा कि मंजर देख उड़े हर किसी के होश
x
बड़ी खबर
लुधियाना। थाना मेहरबान अधीन आती बाजड़ा कालोनी में एक पिता ने अपने 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। शिकायतकर्त्ता गणेश सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी बाजड़ा कॉलोनी ने बताया कि 14 अगस्त की रात उसका बेटा जगदीश सिंह अपने 8 वर्षीय बेटे गुरशरण सिंह के साथ अपने घर के कमरे में सो रहा था और अचानक उसके बेटे जगदीश सिंह ने चिलाना शुरू कर दिया। जब वह उसकी आवाज सुनकर कमरे के अंदर गया तो देखा के उसका बेटा फर्श पर बैठा हुआ चिला रहा था।
उसका पोता गुरशरण सिंह का शव बैड पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी डाली हुई थी। इसके बाद उसने उसकी शिकायत मेहरबान पुलिस को की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक बच्चे गुरशरण सिंह के शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी मृतक के बाप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी कपड़े की फैक्टरी में ओवरलाक का काम करता हैं और पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में चल रहा था।
Next Story