पंजाब

घर जमाई ने किया पत्नी और सास का कत्ल, 5 एकड़ जमीन हथियाना चाहता था

SANTOSI TANDI
17 Aug 2023 7:52 AM GMT
घर जमाई ने किया पत्नी और सास का कत्ल, 5 एकड़ जमीन हथियाना चाहता था
x
5 एकड़ जमीन हथियाना चाहता था
पंजाब के बरनाला जिले की पुलिस ने गांव सेखा में हुए डबल मर्डर केस को सुलझा लिया है। घर जमाई रह रहे राजदीप सिंह ने ही अपनी पत्नी परमजीत कौर और सास हरबंस कौर का कत्ल किया, क्योंकि वह पत्नी के नाम पर चल रही 5 एकड़ जमीन हथियाना चाहता था।
जानकारी देते हुए सदर पुलिस थाने के अंडर ट्रेनिंग SHO करण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयान के आधार पर हरबंस कौर और परमजीत कौर के कत्ल का केस दर्ज किया। उसके बयान के आधार पर ही आरोपी राजदीप सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।
दोनों महिलाओं के शव खून से लथपथ हालत में बेड पर मिले।
दोनों महिलाओं के शव खून से लथपथ हालत में बेड पर मिले।
मृतका के जेठ के लड़के ने बताया मामला
जसविंदर सिंह ने कि राजदीप सिंह उसकी चाची हरबंस कौर और चाची की बेटी परमजीत कौर के साथ रहता था। परमजीत कौर की शादी कुछ साल पहले आरोपी राजदीप सिंह के साथ हुई थी। परमजीत के नाम पर 5 एकड़ जमीन थी, जिसे वह हथिया कर बेचना चाहता था।
जसविंदर के अनुसार, इस बात को लेकर अकसर लड़ाई झगड़ा होता था। वह नशा करके दोनों मां-बेटी से मारपीट भी करता था। पुलिस ने आरोपी पर कत्ल का पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी वह खुद भी घायल है, इसलिए पुलिस जांच जारी है।
Next Story