
x
Ludhiana लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फास्ट फूड की दुकान में बर्गर, आलू टिक्की समेत खाने-पीने के सामान के साथ कुछ और ही बिक रहा था।
पुलिस को इसकी भनक लगी तो दुकान पर पहुंची। पुलिस को देख दुकानदार के हाथ पैर फूल गए। इससे पहले की दुकानदार मौका पर वहां से भाग निकलता पुलिस ने उसे दबोच लिया। दुकानदार के पकड़े जाने के बाद उसके काले कारोबार का भी खुलासा हुआ। दरअसल दुकानदार फास्ट फूड की दुकान की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहा था। फास्ट फूड की दुकान की आड़ में हेरोइन तस्करी करने वाले तस्कर को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह किसी को हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी गांव कासाबाद निवासी विक्रांत हीर उर्फ बंटी है, जिसके खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी फास्ट फूड की दुकान चलाता है और उसी की आड़ में हेरोइन सप्लाई करता था।
आरोपी तरनतारन के तस्करों से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करता है। फगवाड़ा की थाना सतनामपुरा पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित निवासी खड़कूवाल (एसबीएस नगर) से पूछताछ की जा रही है। वहीं, थाना सिटी पुलिस ने 60 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआई जितेंद्र पाल के अनुसार आरोपी की पहचान शिवा निवासी गली नंबर 4 गोविंदपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।
Tagsबर्गर-टिक्काबेचापुलिसछापामारकरपकड़ाBurger-tikkasoldpoliceraidedcaughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





