पंजाब

एयरपोर्ट से घर जा रही महिला के साथ हुई स्नेचिंग, चोर गिरफ्तार

Admin4
12 July 2023 9:25 AM GMT
एयरपोर्ट से घर जा रही महिला के साथ हुई स्नेचिंग, चोर गिरफ्तार
x
अमृसतर। शहर में चोरी की सनेचिंग की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। चोरो के हौसले इतने ज्यादा बढ़ गए है कि अब वो भीड़ भाड़ वाले इलाके में घटनओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के बस स्टैंड से सामने आया है, जहाँ पर एयरपोर्ट से घर जा रही महिला का एक युवक फ़ोन छिन कर भागने लगा। तभी महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद चोर को आस पास के लोगों के पकड़ लिया।
महिला ने बताया कि वो अपनी बेटी को एयरपोर्ट छोड़ कर घर वापिस जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और उसके उसका फ़ोन छीनने की कोशिश की। जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। हालांकि उसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि ये चोर कौन है। इस बात का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले उसने कहां-कहां चोरी की है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।
Next Story