पंजाब

सो रहे माता पिता को सांप ने काटा, अनाथ हुए बच्चे

Admin2
3 July 2023 10:43 AM GMT
सो रहे माता पिता को सांप ने काटा, अनाथ हुए बच्चे
x
लुधियाना | कहते हैं कि मौत का समय और स्थान निश्चित होता है, इस बात का प्रमाण आज उस समय देखने को मिला जबकि एक दम्पति को शनिवार रात को सांप ने काट लिया और रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
मरने से 15 दिन पहले ही महिला अपने 4 बच्चों सहित बिहार से शहर आई थी। फिलहाल पता चलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर धारा-174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिए हैं। ए.एस.आई. अवतार सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान सुशील पासवान (40) और उसकी पत्नी ललिता देवी (40) के रूप में हुई है। आरंभिक जांच में सामने आया है कि सुशील लगभग अढ़ाई साल से गांव थरीके में राजा डेयरी पर काम कर रहा था और 15 दिन पहले ही अपनी पत्नी को गांव से बुलाया था जो अपने चारों बच्चों सहित उसके पास रहने आ गई। बड़े बेटे की आयु 10 साल और सबसे छोटे की अढ़ाई वर्ष है।
अस्पताल ले जाने से पहले सुशील ने पुलिस को बताया कि रात को 3 बच्चे छत पर सो गए,जबकि वह अपनी पत्नी व अढ़ाई साल के बच्चे सहित नीचे कमरे में सो गया। लगभग 12 बजे उसे व पत्नी को सांप ने काट लिया और बच्चा बाल बाल बच गया। उन्होंने खुद सांप को बाहर जाते हुए देखा। उसके बाद दोनों को प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया जहां रविवार सुबह 8 बजे उनकी मौत हो गई।
Next Story