पंजाब

तस्करों को गोलीबारी कर खदेड़ा, बरामद हुई हेरोइन

Shubhra Nandy
21 Dec 2022 1:02 PM IST
तस्करों को गोलीबारी कर खदेड़ा, बरामद हुई हेरोइन
x

फाइल फोटो 

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया.

जनता से रिश्ता वबेडेस्क | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया. पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रग्स भेजने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी तस्करों को बीएसएफ ने गोलीबारी कर खदेड़ दिया. घटना के बाद तलाशी अभियान में करीब 25 किलो संदिग्ध हेरोइन भी बरामद की गई है. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है.

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार करीब 1 बजकर 50 मिनट पर गश्त कर रहे जवानों ने पंजाब के फाजिल्का जिले के गट्टी अजायब सिंह गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा पर लगी बाड़ के दोनों ओर तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी. त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर लगी बाड़ के आगे पाकिस्तानी तस्करों पर गोलीबारी की. हालांकि तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
बीएसएफ ने बताया कि इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया. प्रारंभिक तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने गांव गट्टी अजायब सिंह के पास सीमा बाड़ के आगे और अपनी तरफ पीले टेप में लिपटे हेरोइन के 4 पैकेट बरामद किए.
वहीं पूरे क्षेत्र की विस्तृत तलाशी के दौरान, सैनिकों ने पीले टेप में लिपटी प्रतिबंधित हेरोइन के 21 पैकेट और बरामद किए. इसके अलावा सीमा पर बाड़ के आगे 12 फीट लंबाई का 1 पीवीसी पाइप और 1 शॉल भी मिला.

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story