पंजाब

DRM दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान और सिख फॉर जस्टिस जिंदाबाद के नारे, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
13 Jun 2022 10:17 PM IST
DRM दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान और सिख फॉर जस्टिस जिंदाबाद के नारे, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

फिरोज़पुर। डिविजनल रेलवे मैनेजर फिरोज़पुर कार्यालय की दीवारों पर आज सुबह खालिस्तान जिंदाबाद, सिख फॉर जस्टिस जिंदाबाद और 26 जनवरी 2023 एस.एफ.जे. के नारे लिखे मिले हैं । पन्नू के खालिस्तानी संगठन की ओर से लिखे इन नारों को देखते ही पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई है और डी.आर.एम. दफ्तर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है, यह नारे लिखने वालों की पहचान हो सके। फिरोज़पुर जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में रेलवे के डिविजनल कार्यालय की दीवारों पर ऐसे नारे लिखा जाना एक बड़ी चिंता का विषय माना जाता है। दूसरी और पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई जारी है।

Next Story