पंजाब

50 बम बयान पर छह घंटे पूछताछ, बाजवा बोले – सियासी बदले की कार्रवाई

Riyaz Ansari
15 April 2025 11:31 PM IST
50 बम बयान पर छह घंटे पूछताछ, बाजवा बोले – सियासी बदले की कार्रवाई
x

Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से मंगलवार को मोहाली स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में करीब छह घंटे पूछताछ की गई। यह पूछताछ उनके उस बयान को लेकर हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि "50 बम पंजाब पहुंच चुके हैं"।

पूछताछ के बाद बाजवा ने इसे "सुनियोजित राजनीतिक प्रतिशोध" बताया और कहा कि उन्हें संविधानिक पद पर रहते हुए तलब करना अपमानजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनकी राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करने की बात को पचा नहीं पा रहे हैं।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ को बाजवा ने ‘सस्टेन्ड इंटरोगेशन’ कहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी सवालों के जवाब मजबूती से दिए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। केवल बाजवा और उनके वकील को ही अंदर जाने दिया गया।




Next Story