पंजाब
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : रेकी करने वाले गुनहगार का बढ़ा रिमांड
Shantanu Roy
18 Oct 2022 4:04 PM GMT

x
बड़ी खबर
मानसा। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार हत्याकांड में गुनहगार जगतार सिंह का अदालत ने रिमांड बढ़ा दिया है। अदालत में मानसा पुलिस को दो और दिन का रिमांड दे दिया है। आपको बता दें कि जगतार सिंह मूसेवाला का पड़ोसी है और उस पर रेकी करने के आरोप हैं। गौरतलब है कि जगतार सिंह अमृतसर से दुबई भागने की फिराक में था। इस दौरान इमीग्रेशन ने उसे रोक कर पुलिस के हवाले कर दिया। मूसेवाला हत्याकांड मामले में जगतार सिंह और उसका भाई अवतार सिंह नामजद है। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इन दोनों भाइयों पर रेकी करने के आरोप लगाए थे।
Next Story