पंजाब

सिद्धू मूसेवाला जन्मदिन : प्रशंसक बोले-लेजेंड नेवर डाइ

Admin2
11 Jun 2022 12:35 PM GMT
सिद्धू मूसेवाला जन्मदिन : प्रशंसक बोले-लेजेंड नेवर डाइ
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अपने 30वें जन्मदिन से 13 दिन पहले ही 29 मई को गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार 11 जून को उनके प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन मनाया। किसी ने विशेष केक बनाया तो किसी ने यह कहकर मूसेवाला को याद किया कि वे सदा उनके दिल में जिंदा रहेंगे- लेजेंड नेवर डाइ। सिद्धू मूसेवाला को जन्मदिन की बधाई देने वालों में अभिनेता दिलजीत दोसांज, गायक मीका, गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क और अभिनेत्री सरगुन मेहता शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी ट्वीट करके महान पंजाबी सिंगर को उनके जन्मदिन पर याद किया।दिलजीत दोसांज ने इंस्टाग्राम में सिद्धू मूसेवाला की उनके माता-पिता के साथ तस्वीर पोस्ट करके लिखा कि क्रिएटिविटी, म्यूजिक कहीं नहीं जाता। हैपी बर्थडे- शुभदीप सिंह सिद्धू।

गायक गिप्पी ग्रेवाल ने सिद्धू मूसेवाला के साथ तस्वीर पोस्ट करके लिखा कि किस्मत पर किसी का जोर नहीं चलता है। बंदा कुछ और सोचता है और रब कुछ और। उन्होंने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री को नंबर एक बनाना चाहते थे। मूसेवाला का कहना था कि उनका मुकाबला यहां नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों से है। ऐसे में हमें छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से नाराज होने के बजाए पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काम करना चाहिए।

सोर्स-jagran

Next Story