पंजाब

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: जांच के बाद एक और नाम आया सामने, आरोपी की मां बोली- गलत किया तो एनकाउंट करें

jantaserishta.com
6 Jun 2022 7:46 PM IST
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: जांच के बाद एक और नाम आया सामने, आरोपी की मां बोली- गलत किया तो एनकाउंट करें
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कई संदिग्धों की भूमिका सामने आ गई है. गोल्डी बरार से लेकर बिश्नोई तक, कई आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने में अपना योगदान दिया. अब जांच के बाद एक और नाम सामने आया है- जगरूप सिंह. जगरूप तरनतारन का रहने वाला है. पुलिस को उसके खिलाफ कुछ इनपुट मिले जिसके आधार पर उसे पकड़ने की तैयारी थी. लेकिन जैसे ही पुलिस उसके घर पहुंची, वहां ताला लगा हुआ था.

अब पुलिस जगरूप को तो गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन उसके परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कई बड़े बयान दिए हैं. उनके मुताबिक 2017 में जगरूप सिंह को उसके परिवार के सदस्यों ने घर से बेदखल कर दिया था क्योंकि वो नशा करने का आदी था और घर से ही पैसे चुराकर भाग जाया करता था. जगरूप की मां ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर उसके बेटे ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर दे, उन्हें कोई दुख नहीं होगा.
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि अगर उसके बेटे ने कुछ गलत किया है तो उसे जरूर सजा मिलनी चाहिए क्योंकि गलत का परिणाम गलत ही रहता है. अभी पुलिस को जगरूप सिंह की तलाश है, घर पर नहीं मिलने के बाद दूसरी जगहों पर उसे ढूंढने की तैयारी है. वैसे पंजाब पुलिस ने सोमवार को केकड़ा नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है. उसने शूटर्स को वारदात वाले दिन ना सिर्फ गाड़ी मुहैया करवाकर दी थी, बल्कि सिंगर की मुखबरि भी की थी. पहले वो फैन बन मूसेवाला से मिला था, उसके साथ सेल्फी क्लिक की थी. फिर बाद में जब सिंगर अपने घर से बाहर निकला, केकड़ा ने शूटर्स को अलर्ट कर दिया और देखते ही देखते बीच सड़क पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कारण की बात करें तो दुश्मनी एक बड़ी वजह मानी जा रही है. इस हमले का मास्टरमांड कनाडा में बैठा गोल्डी बरार बताया जा रहा है. गोल्डी बरार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी है. इन्होंने अपने दोस्त विक्की मिद्दूखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story