
x
बड़ी खबर
फिरोजपुर। फिरोजपुर शहर में एक किराए के मकान को खाली करवाने को लेकर विवाद हुआ और गोली चली। इस लड़ाई में 2 व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ थाना सिटी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह और पुलिस पार्टी घटनास्थल और अस्पताल में पहुंच गए। घायलों का उपचार कर रही सिविल हस्पताल की महिला डॉक्टर ने बताया कि उनके पास 2 घायल आए हैं, जो भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं और इन्होने बताया है कि इनका गोबर मंडी के पास झगड़ा हुआ है। डॉक्टर ने बताया कि एक घायल के गोली लगी है जबकि दूसरे के सिर पर गंभीर चोटें लगी है, जिसे उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है और पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
Next Story