पंजाब
चंडीगढ़ में पटाखों से सजेंगी दुकानें, इतने लोगों ने किया अप्लाई
Shantanu Roy
13 Oct 2022 12:23 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। शहर में तीसरे दिन भी कई लोगों ने ग्रीन पटाखे बेचने के लिए आवेदन किया, जिससे डी.सी. ऑफिस में लाइन लगी रही। तीन दिनों में कुल 1496 लोगों ने आवेदन किया है। अब शुक्रवार को डी.सी. दफ्तर द्वारा 96 अस्थायी लाइसेंसों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। शहर में पटाखों पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा है। दो साल पहले 1,650 लोगों ने अस्थायी पटाखों के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। कम आवेदनों पर चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंदर गुप्ता ने कहा कि दो साल के अंतराल के कारण कई लोगों ने इस बार कम दिलचस्पी दिखाई। पटाखों की बिक्री के नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं, इसलिए ऐसा हुआ है।
Next Story