पंजाब
रौंगटे खड़े करने वाली घटना, नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद दी रूंह कंपा देने वाली मौत
Shantanu Roy
23 Oct 2022 2:24 PM GMT

x
बड़ी खबर
मजीठा। यहां के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से सारे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मृतक बच्ची की मां ने मजीठा थाने की पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी नाबालिग बेटी (15) के साथ रह रही थी। गांव में एक रिश्तेदार की शादी होने के कारण उसकी बेटी ने उसे नए कपड़े लाने को कहा।
वह बैंक से पैंशन के पैसे निकालने आई थी तब उसकी बेटी घर में अकेली थी। जब वह घर लौटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी का शव गार्डर से लटका हुआ था। उसने संदेह व्यक्त किया कि उसकी अनुपस्थिति में सुल्तानपुर लोधी से आए 2 व्यक्तियों (जिनको वह जानती है) ने पहले उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव गार्डर से लटकाकर भाग गए। थाना मजीठा के एस.एच.ओ. मनमीतपाल सिंह ने कहा कि महिला के बयानों के आधार पर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story