पंजाब

13 वर्षों से फरार शिव सेना नेता गिरफ्तार

Harrison
26 July 2023 3:06 PM GMT
13 वर्षों से फरार शिव सेना नेता गिरफ्तार
x
लुधियाना: महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लुधियाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वर्षों से फरार चल रहे शिव सेना के नेता हेमंत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में पुलिस ने हेमंत ठाकुर के कब्ज़े से चाकू बरामद किया था जिसके बाद उसके खिलाफ शिमलापुरी पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज़ होने के बाद हेमंत ठाकुर फरार हो गया था। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने उसे गनमैन भी दिए हुए थे। दूसरी ओर शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत ठाकुर का शिव सेना से अब कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वो पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुका है।
Next Story