पंजाब
शिरोमणि अकाली दल ने मजीठिया समेत कई नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
Shantanu Roy
15 Sep 2022 4:09 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुचारू रूप से फिर से बनाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर आबजर्वर तथा कोआर्डीनेशन कमेटी लगाने का फैसला किया है। पार्टी मुख्यालय की ओर से आज जारी सूची के अनुसार बलविंदर सिंह भुंदड़, मुख्य राज्य आबजर्वर होंगे तथा प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गुलजार सिंह रणीके, बीबी जागीर कौर और अनिल जोशी राज्य आबजर्वर होंगे। डॉ. दलजीत सिंह चीमा को कोआर्डीनेशन कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिन नेताओं को जिला के अनुसार आबजर्वर नियुक्त किया गया है, उनमें बिक्रम सिंह मजीठिया जिला अमृतसर (शहरी), लखबीर सिंह लोधीनंगल और हरमीत सिंह संधू अमृतसर (ग्रामीण), सिकंदर सिंह मलूका और प्रकाश चंद गर्ग जिला पटियाला, जनमेजा सिंह सेखों जिला मोगा, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल जिला फतेहगढ़ साहिब, शरणजीत सिंह ढिल्लों जिला जालंधर (ग्रामीण), गुलजार सिंह रानिके और वीर सिंह लोपोके जिला गुरदासपुर, सुरजीत सिंह रक्खड़ा पुलिस जिला खन्ना, हीरा सिंह गाबड़िया जिला रोपड़, परमबंस सिंह रोमाना और कंवरजीत सिंह रोजी बरकंडी जिला बरनाला, इकबाल सिंह झूंदा और नुसरत इकराम खान जिला संगरूर और जिला मलेरकोटला, वरदेव सिंह मान और हरप्रीत सिंह कोटभाई जिला बठिंडा, बलदेव सिंह मान और हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों जिला मानसा, गुरप्रताप सिंह वडाला जिला फरीदकोट, जीतमहिंदर सिंह सिद्धू जिला श्री मुक्तसर साहिब, गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना जिला मोहाली, सोहन सिंह ठंडल जिला तरनतारन, पवन कुमार टीनू और रविकरण सिंह कहलों जिला होशियारपुर, तीर्थ सिंह माहला पुलिस जिला जगराओं, सुरिंदर सिंह ठेकेदार जिला शहीद भगत सिंह नगर, डॉ. सुखविंदर सुक्खी जिला जालंधर (शहरी), गुरबचन सिंह बब्बेहाली और राजकुमार गुप्ता जिला पठानकोट, मनतार सिंह बराड़ जिला फाजिल्का, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा जिला फिरोजपुर, एन.के. शर्मा जिला लुधियाना (शहरी), जगबीर सिंह बराड़ और बरजिंदर सिंह बराड़ जिला कपूरथला के जिलेवार आबजर्वर होंगे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व में जारी जिला आबजर्वरों की सूची में और जोड़ते हुए डॉ. कमल चेतली का नाम लिया। सुखविंदर सुक्खी को जिला जालंधर (शहरी), मोहित गुप्ता को फाजिल्का जिला, मंतर सिंह बराड़ और जगदीप सिंह चीमा को जत्थेदार हीरा सिंह गबरिया को जिला पुलिस आबजर्वर जिला खन्ना नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
Next Story