पंजाब

रोती रही, लेकिन सच छिपा न रहा, दो बच्चों की मां निकली पति की हत्यारी

Saba Naaz
13 Jun 2025 6:19 PM IST
रोती रही, लेकिन सच छिपा न रहा, दो बच्चों की मां निकली पति की हत्यारी
x
Punjab पंजाब : पंजाब के अबोहर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति का शव गुरु कृपा आश्रम के सामने मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान अबोहर की जम्मू बस्ती निवासी कुलदीप सिंह (35) के तौर पर हुई है। कुलदीप के परिजनों ने उसकी हत्या का शक जताया था। पुलिस की जांच में जो सच्चाई सामने आई उससे हर कोई हैरान रह गया। कुलदीप की हत्या की गई है और हत्या करवाने वाली उसकी पत्नी ही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कुलदीप की पत्नी शिमला रानी ने ही अपने दो साथियों राम कुमार और रिंकू की मदद से पति की हत्या को अंजाम दिया है। आरोपी महिला शिमला रानी का राम कुमार के साथ प्रेम प्रसंग है। इससे पहले जब पति का शव मिला तो उसकी पत्नी शिमला रानी लोगों के सामने फूट-फूट कर रो रही थी।
आरोपी महिला शिमला रानी ने जानबूझ कर ऐसा ड्रामा किया कि किसी को उसपर शक न हो। लेकिन पुलिस जांच में आरोपी पत्नी की सच्चाई सामने आ गया। दरअसल कुलदीप की पत्नी शिमला रानी का दूसरे मर्द के साथ प्रेम संबंध था। इसके चलते उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करवा दी। शिमला रानी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति कुलदीप की हत्या करवा दी। मृतक कुलदीप के दो छोटे बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह लक्कड़ की ढुलाई आदि का काम करता था। उसके परिजनों के अनुसार वीरवार रात करीब 9 बजे कुलदीप को किसी ने फोन किया तो वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से चला गया, लेकिन पूरी रात वापस घर नहीं लौटा।
सुबह उसकी लाश सीड फार्म रोड पर गुरु कृपा आश्रम के सामने छप्पड़ के किनारे मिली। कुलदीप सिंह के नाक से खून बह रहा था और शरीर पर भी चोटों के निशान थे, जिसके आधार पर परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का संदेह जताया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए और परिवार के बयानों के बाद पता लगाया कि कुलदीप की हत्या के पीछे उसकी पत्नी का ही हाथ था। उसने अपने प्रेमी व एक अन्य सहयोगी से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह शव मिलने पर पत्नी ही सबसे अधिक फूट फूट कर विलाप कर रही थी। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला शिमला रानी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story