पंजाब
भाई से झगड़े के बाद 7 महीने की भतीजी के साथ की शर्मनाक हरकत
Shantanu Roy
20 Sep 2022 1:38 PM GMT

x
बड़ी खबर
बठिंडा। एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हो गए। गांव भाई बख्तौर में एक ताया ने अपनी 7 माह की भतीजी पर केमिकल डालकर भाग गया। इस घटना के बारे में जब बच्ची की मां को पता चला तो वह तुरंत बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गई, जहां से उसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी पीठ और एक कान का हिस्सा बुरी तरह जल गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को पूरी तरह से ठीक होने में करीब 4 से 5 महीने का समय लगेगा। घटना के बारे में बात करते हुए बच्ची की मां ने बताया कि गत दिन वह बच्ची के साथ घर के आंगन में बैठी थी। इसी बीच वह किचन में पानी पीने गई और उसकी बच्ची चटाई पर खेल रही थी। जिसके बाद बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर जब वह उसके पास आई तो उसके शरीर पर केमिकल था और वह तड़प रही थी।
इसी बीच उसने देखा कि उसी समय उसने देखा कि लड़की का ताया भाग रहा था। लड़की की मां अमन कौर ने अपने जेठ पर आरोप लगाते हुए इस घटना को उसने ही अंजाम दिया है। क्योंकि उसके पति और जेठ का पिछले दिन किसी बात पर झगड़ा हुआ था। लड़ाई के दौरान भी जेठ उनकी बेटी के बारे में गलत बोल रहा था। इसके बाद ही उसने उनकी बेटी पर ज्वलनशील रसायन डाल दिया। इस संबंध में वह स्थानीय थाने भी गए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी बातों को अनसुना करते हुए अस्पताल जाने को कहा। 4 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद परिवार वाले बच्ची को लेकर बठिंडा के एस.एस.पी. के पास पहुंचे। पुलिस पार्टी ने एस.एस.पी. बठिंडा की शिकायत पर लड़की के ताया के खिलाफ फिर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Next Story