
x
बड़ी खबर
गुरदासपुर। पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित शिकारपुर की एक विधवा महिला जो बाढ़ के कारण पलायन कर कराची के कलीफट ईलाके के अब्बदुला शाह गाजी दरगाह के फुटपाथ पर रहती थी की दस वर्षीय बेटी को कुछ लोगों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। सीमापार सूत्रों के अनुसार उक्त 10 वर्षीय बच्ची गत दिवस दोपहर लगभग 1-00 बजे लापता हो गई तथा उसको शाम लगभग 6-30 बजे गंभीर हालत मे उसकी मां ने जिन्हा गे्रजुएट अस्पताल दाखिल करवाया गया। डाक्टरों ने बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान होने के साथ साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म होने की पुष्टि की। डा.सैयईद ने बच्ची के कपड़ों सहित कुछ अन्य सैंपल लिए।
सील कर जांच के लिए भेजा। डाक्टर के अनुसार पीडि़त बच्ची शिकारपुर के बाढ़ प्रभावित शिकारपुर की बताई जाती है। पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्ची की मां के ब्यान के आधार पर शकी आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज किया। पीडि़त की विधवा मां अपनी बच्ची के साथ रोजी-रोटी के चक्कर मे कराची आई थी। वह अपनी बच्ची के साथ शाह रसूल कालोनी के फुटपाथ पर स्थापित एक लंगर मे रहती थी। बच्ची ने होश आने पर पुलिस को बताया कि कार मे सवार तीन लोग उसे अगवा कर अपने साथ ले गए तथा सुनसान जगह पर ले जाकर उससे गल्त काम किया। आरोपी बेहोशी की हालत मे फिर लंगर के पास उसे छोड़ कर चले गए।
Next Story