पंजाब

इतने बजे शुरू होंगे SGPC चुनाव, हरजिन्द्र सिंह धामी और बीबी जगीर कौर के बीच होगा कड़ा मुकाबला

Shantanu Roy
9 Nov 2022 5:52 PM GMT
इतने बजे शुरू होंगे SGPC चुनाव, हरजिन्द्र सिंह धामी और बीबी जगीर कौर के बीच होगा कड़ा मुकाबला
x
बड़ी खबर
अमृतसर। आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान को चुना जाएगा। कई दिनों से इस चुनाव के चलते सियासत गरमाई हुई है। जानकारी के अनुसार आज तेजा सिंह समुंदरी हाल में एस.जी.पी.सी. प्रधान के लिए वोटिंग की जाएगी। यह वोटिंग 1 बजे शुरू होगी। प्रधान के इलावा और भी कई पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब शिरोमणि अकाली दल दो पक्षों में बंट गया है। एक पक्ष हरजिन्द्र सिंह धामी जिन्हें अकाली दल का समर्थन प्राप्त है तो दूसरा बीबी जगीर कौर का है, जो आजाद चुनाव लड़ रही हैं। दोनों के बीच आज कड़ा मुकाबला होगा। जहां हरजिन्द्र सिंह धामी को अकाली दल का समर्थन प्राप्त है वहीं बीबी जगीर कौर को भी कई लोगों का समर्थन प्राप्त है। अब यह देखना होगा कि इन दोनों में से आज एस.जी.पी.सी. का प्रधान कौन बनता है।
Next Story