पंजाब

एस.जी.पी.सी. मामले में भाजपा का पलटवार, कहा-हमारा कोई दखल नहीं

Shantanu Roy
8 Nov 2022 11:41 AM GMT
एस.जी.पी.सी. मामले में भाजपा का पलटवार, कहा-हमारा कोई दखल नहीं
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। एस.जी.पी.सी. मामले में अकाली दल द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे बड़े आरोपों के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। इस मुद्दे भाजपा नेता सुभाष शर्मा का बयान सामने आया है। सुभाष शर्मा का कहना है कि हमारा एस.जी.पी.सी. मामले में कोई दखल नही। उन्होंने कहा कि हम धार्मिक मामलों में दखल नहीं देते। सुभाष शर्मा ने अकाली दल द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जिक्रयोग्य है कि SGPC मामले में पंजाब में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ अकाली दल भाजपा पर एस.जी.पी.सी. मामले में दखल देने के गंभीर आरोप लगा रही है। अकाली दल ने भाजपा पर उनके धार्मिक मामलों में दखल देने के आरोप लगाए हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा ने पलटवार करते हुए इन सभी आरोपों को नकारा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी किसी भी धार्मिक मामले में किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं करते।
Next Story