पंजाब
कपूरथला के तहसील कॉम्प्लेक्स में SDM की रेड, नायब तहसीलदार के रीडर का तबादला
Shantanu Roy
6 Sep 2022 3:22 PM GMT

x
बड़ी खबर
कपूरथला। कपूरथला के तहसील कॉम्प्लेक्स में एक नायब तहसीलदार का रीडर अपना काम किसी प्राइवेट एजेंट से करवाता था। पता चलने पर एस.डी.एम. ने उसका प्रभार किसी और को सौंप दिया है। इस मामले में उनके द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कॉम्प्लेक्स में रीडर हरप्रीत सिंह किसी प्राइवेट एजेंट से काम करवाता था। सूचना मिलने पर एस.डी.एम. ने उसके कमरे में रेड की। रेड दौरान उन्होंने पाया कि एक प्राइवेट एजेंट सरकारी काम कर रहा है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए उन्होंने हरप्रीत सिंह की जगह उसका प्रभार किसी और को दे दिया है। जानकारी देते एस.डी.एम. ने बताया कि सरकारी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story