पंजाब

कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब में आज स्कूल खुल गए

Rounak Dey
9 Jan 2023 12:56 PM IST
कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब में आज स्कूल खुल गए
x
घने कोहरे के कारण स्कूली बसें लाइट जलाकर स्कूल की ओर जा रही हैं। ठंड के मौसम में छात्र गर्म कपड़े और ग्लव्स पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं।
Punjab School Open : पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. वहीं मौसम विभाग ने मौसम को लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही आने वाले दिनों में भी इसी तरह ठंड और घने कोहरे का कहर जारी रहने की संभावना है।
उधर, पंजाब में आज से स्कूल खुल गए हैं। आज से 8वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिया गया है। कड़ाके की ठंड में छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंच रहे हैं।
घने कोहरे के कारण स्कूली बसें लाइट जलाकर स्कूल की ओर जा रही हैं। ठंड के मौसम में छात्र गर्म कपड़े और ग्लव्स पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं।
Next Story