पंजाब

संजीव कौशल ने महिलाओं, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू करें पहल

mukeshwari
26 May 2023 4:31 PM GMT
संजीव कौशल ने महिलाओं, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू करें पहल
x

चंडीगढ़। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहाकि महिलाओं और बच्चों के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए विभाग ऐसी अनूठी पहले करें जिनसे उनके जीवन में बदलाव आ सके। अन्य राज्य भी उनका अनुसरण कर सकें। इसके लिए विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों पर विचार किया जाए।

मुख्य सचिव शुक्रवार को यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की पोषण अभियान के तहत चतुर्थ राज्य स्तरीय कन्वरजेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वैज्ञानिक अध्ययन में जिला अनुसार सभी विश्वविद्यालयों की सेवाएं भी ली जा सकती है। इसके लिए सभी विभागों को पत्र भी जारी किया गया है।

मुख्य सचिव ने कहाकि केन्द्र सरकार ने सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 अभियान शुरू किया है। इसका मूल उद्देश्य मातृ पोषण, शिशु एवं युवाओं के आहार के मानदंड, आयुष के वेलनेस केन्द्रों के माध्यम से गंभीर एवं तेजी से बढ़ने वाले कुपोषण को रोकना, क्षमता निर्माण करना और आधुनिक और सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करना इस अभियान में शामिल है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए इन बिन्दुओं पर लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करें। कौशल ने कहाकि विभाग महिलाओं एवं बच्चों के लिए क्रियान्वित की जा रही उपलब्धियों पर बुकलेट एवं वीडियो तैयार करवाएं और उनका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर जन-जन तक पहुंचाएं। ताकि लोग उनका अनुसरण कर अपने स्वास्थ्य में और अधिक सुधार कर सकें।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story