
Panjab पंजाब: संगरूर जिला जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिक्योरिटी) गुरप्रीत सिंह को 13 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने जेल के कैदियों को 25 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन सौंपे।
संगरूर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अधिकारी को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक 19 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, और जांच जारी है।
गुरप्रीत सिंह को पहले संगरूर जेल में पोस्टेड थे, लेकिन गिरफ्तार होने के बाद उन्हें बरनाला जेल भेजा गया। इस मामले में पहले ही 27 अप्रैल को पुलिस स्टेशन सिटी-1 में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें आठ कैदियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रिज़न एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि जेल के तीन कैदियों, गुरराज सिंह, रघुबीर सिंह और गुरचेत सिंह ने गुरप्रीत सिंह से संपर्क किया था। इसके बाद गुरचेत सिंह के रिश्तेदार ने गुरप्रीत सिंह को 40,000 रुपये नगद और 26,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजे, साथ ही 25 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन भी दिए।





