पंजाब

Samana: 6 दिन पहले भाखड़ा नहर में डूबे युवक का शव बरामद

Sanjna Verma
1 July 2024 12:27 AM IST
Samana: 6 दिन पहले भाखड़ा नहर में डूबे युवक का शव बरामद
x
Samanaसमाना: 6 दिन पहले भाखड़ा नहर में डूबे युवक का शव खनौरी हैड से बरामद हो जाने पर postmartem के लिए सिविल अस्पताल समाना लाया गया। जानकारी के अनुसार मृतक राजू (31) निवासी बड़ेचां पत्ती, समाना की पत्नी रंजीत द्वारा दर्ज करवाए बयान के मुताबिक वह प्रतिदिन की तरह 23 जून की सुबह घर से काम पर गया था।
रास्ते में पड़ती भाखड़ा पर अपनी पानी की bottel भरने के लिए नहर की सीढ़ियां उतर रहा था कि पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गया। अधिकारी के अनुसार पत्नी द्वारा दर्ज करवाए बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 174 तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया।
Next Story