पंजाब

गुरदासपुर जिले में नकली कीटनाशक और उत्पाद बेचने वाले 7 डीलरों की सेल की बंद

mukeshwari
21 Jun 2023 12:15 PM GMT
गुरदासपुर जिले में नकली कीटनाशक और उत्पाद बेचने वाले 7 डीलरों की सेल की बंद
x

गुरदासपुर। नकली बीजों, खादों और कीड़ेमार दवाएँ बेच कर भोले-भाले किसानों की लूट करने वाले डीलरों के खि़लाफ़ मुहिम के अंतर्गत पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग की तरफ से गुरदासपुर जिले के सात डीलरों की सेल (बिक्री काम) बंद कर दी है। इन डीलरों ने कीटनाशक एक्ट, 1968 और खाद कंट्रोल आर्डर 1985 का उल्लंघन किया था।

इन डीलरों के खि़लाफ़ की कार्रवाई के बारे जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि 10 टीमों ने जिले के 79 डीलरों की औचक चैकिंग की। खादों के 23 नमूने, कीटनाशकों के 18 नमूने और बीज का एक नमूना लिया। इन नमूनों को आगे जांच के लिए लैबारटरी में भेज दिया गया है।

खुड्डियां ने चेतावनी देते हुए कहाकि दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे और किसी को भी किसानों का शोषण करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। किसानों को मानक बीज, खादें और कीटनाशकों की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए अंतर- ज़िला चैकिंग के लिए उड़न दस्तों की सात टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि नकली बीजों, कीटनाशकों और खादों की बिक्री करने वाले किसी भी डीलर को बख़्शा नहीं जाएगा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story