पंजाब

बोले- साजिश के तहत गवर्नर ऑफिस व दिल्ली में पेंच फंसाए, CM राज्यपाल से बैठक करें

Mohammed Raziq
7 Aug 2023 3:40 PM IST
बोले- साजिश के तहत गवर्नर ऑफिस व दिल्ली में पेंच फंसाए, CM राज्यपाल से बैठक करें
x
बोले- साजिश के तहत गवर्नर
पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने अमृतसर पहुंच आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाए कि सोची समझी साजिश के तहत गवर्नर ऑफिस और दिल्ली में पेंच फंसाए गए हैं। उन्होंने CM मान को नसीहत भी दी कि वे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ बैठक समस्याओं का हल करें। वह मुख्यमंत्री हैं और उन्हें सोच-समझ कर कदम उठाना चाहिए।
सुनील जाखड़ ने कहा- AAP विधायकों के बारे में वह अधिक कुछ कहना नहीं चाहते। उन्हें हमारी जनता ने ही चुनकर भेजा है। लेकिन यह मौकापरस्त राज्य का भला नहीं कर सकते। विधायकों के अगर एफिडेविट देखे जाएं, तो इनमें कई ऐसे मिलेंगे, जिन पर कर्जा था। जो खुद को साधारण कहते थे, आज आज उनके पास लंबी गाड़ियां हैं, रोलsक्स की घड़ियां पहनते हैं और इन्होंने 40-40 हजार के बूट पहन रखे हैं।
INDIA समझौते पर कांग्रेस को घेरा
जाखड़ ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के बड़े चेहरे जो INDIA समझौते के खिलाफ राज्य में आकर शोर मचा रहे हैं, वे दिल्ली में जाकर पहले ही माथा टेक आ चुके हैं। कुछ दिनों में उनके बारे में सभी को पता चल जाएगा। इन बड़े लीडरों ने अपने परिवार के लिए पहले ही MP की टिकटें मांग ली हैं। आने वाला समय सब साफ कर देगा।
अकाली-भाजपा गठजोड़ पर बोलने से किया इनकार
जाखड़ ने इस दौरान अकाली-भाजपा गठजोड़ पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। जाखड़ ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह फैसला दिल्ली वालों ने लेना है, यह उनका अधिकार क्षेत्र ही नहीं है। उन्हें पंजाब में भाजपा के घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा गया है, वे इसमें जुटे हुए हैं।
Next Story