पंजाब

पति-पत्नी की निर्मम हत्या, घर की तीसरी मंजिल से शव बरामद

Admin2
25 May 2022 4:29 PM IST
पति-पत्नी की निर्मम हत्या, घर की तीसरी मंजिल से शव बरामद
x
दोनों की गला दबाकर हत्या की गई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित जीटीवी नगर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक प्रिंसिपल और उसकी पत्नी के शव घर में मिले हैं। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। 62 वर्षीय भूपिंदर सिंह जीटीवी नगर में प्री-स्कूल चलाते हैं और स्कूल के ऊपर वाली मंजिल पर पत्नी सुरिंदर कौर के साथ रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पड़ोसी ने दाेनाें के शव घर में पड़े देखे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डा. कौस्तूभ शर्मा, रूरल ज्वाइंट कमिश्नर चरण सिंह बराड़ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। भूपिंदर सिंह का शव रसोई के पास से और उनकी पत्नी का शव कमरे में से बरामद हुआ है। इसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है।

सोर्स-amarujala

Next Story