पंजाब

टी.टी.ई.और महिला यात्री के बीच हंगामा, जड़ दिया थप्पड़

Admin2
12 Sep 2022 11:14 AM GMT
टी.टी.ई.और महिला यात्री के बीच हंगामा, जड़ दिया थप्पड़
x
पढ़े पूरी खबर

लुधियाना: लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर टी.टी.ई. और महिला यात्री के बीच हंगामे की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें महिला यात्री बताया कि सफर के दौरान उसके साथ उसकी 3 वर्ष की बेटी भी थी। टी.टी.ई. पर आरोप लगाते हुए महिला ने बताया कि टी.टी.ई. ने उसे थप्पड़ मारा है। महिला श्री वैष्णो देवी माता के दर्शन करके वापस आ रही थी। महिला की पहचान सुनीता निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है।

महिला ने बताया कि वह 8-9 के करीब लोग हैं जिनकी टिकटें थी, उनकी एक 3 वर्षीय की बच्ची की टिकट नहीं थी। टीटीई ने पहले तो कुछ नहीं कहा फिर जब लुधियाना स्टेशन आया तो रौब दिखाने लगा। इतना ही नहीं जब उन लोगों ने बच्ची टिकट बनवाने से मना कर दिया तो गुस्से में टीटीई ने महिला को थप्पड़ मार डाला जिससे महिला के मुंह पर सुज्जन भी आ गई। इस दौरान महिला व उसके साथियों सहित जमकर हंगामा किया गया। रेलवे अधिकारियों मुताबिक एक्शन लेते हुए टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में रेलवे विभाग जांच करेगा, उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
बताया जा रहा है कि मौके पर यात्री पर राजीनामा करने का दबाव बनाया गया। यात्री को बोला गया कि मामला दर्ज करवाने में दिहाड़ी लग जानी। उसके बाद अदालत में तारीख पर लगातार आना पड़ेगा। इस तरह की बातें कह कर यात्री को सुरक्षा बल ने राजीनामा भी लिखवा लिया गया। सवाल यह उठता है कि टी.टी.ई. की गुंडागर्दी कब तक इस तरह जारी रहेगी।
Next Story