पंजाब

मोहाली में RPG अटैक मामला: मास्टरमाइंड ने किया अहम खुलासा

Shantanu Roy
8 Oct 2022 1:13 PM GMT
मोहाली में RPG अटैक मामला: मास्टरमाइंड ने किया अहम खुलासा
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। मोहाली इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आर.पी.जी. अटैक मामले में पकड़े गए मास्टरमाइंड ने पूछताछ दौरान अहम खुलासा किया है। पकड़े गए नाबालिग आरोपी ने बताया कि उन्होंने यू.पी. में दो लोगों के फार्महाऊस में शरण ली हुई थी। इसके अतिरिक्त दूसरे आरोपियों ने भी वहां शरण ली थी। जिक्रयोग्य है कि कल दिल्ली की स्पेशल सेल ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि काबू किया गया आरोपी नाबालिग है और उसका आई.एस.आई. के साथ कनेक्शन है। आरोपी यू.पी. के फैजाबाद का रहने वाला है।
नाबालिग आरोपी लखबीर लंडा और हरविंदर सिंह रिंदा के संपर्क में था। बता दें कि जब मोहाली के हेडक्वार्टर पर अटैक करने से पहले 2 लोगों द्वारा रेकी की गई थी जो समय सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए थे। इनमें से एक आरोपी दीपक जो झज्जर का रहने वाला है पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है और दूसरा आरोपी यू.पी. के फैजाबाद का है जिसे गत दिन दिल्ली कि स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 9 मई को मोहाली के हेडक्वार्टर पर रात के करीब साढ़े 8 बजे आर.पी.जी. अटैक किया गया था।
Next Story