पंजाब

ढोंगी बाबा का रूप धारण कर लूटेरों ने लूटे लाखों रुपए गहने

Admin4
14 Sept 2023 1:30 PM IST
ढोंगी बाबा का रूप धारण कर लूटेरों ने लूटे लाखों रुपए गहने
x
जालंधर। लोगों को लूटने के लिए लूटेरे कुछ भी कर सकते हैं। जब दांव लगता है तो लाखों रुपए कुछ ही मिनटों में लूट लिए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राज नगर से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग दंपति से लूटेरे ढोंगी बाबा का रूप धारण कर आए और महिला के सारे गहने लेकर मौके से फरार हो गए।
जानकारी देते हुए मनजीत कौर ने बताया कि वे अपने पति हरभजन सिंह के साथ जैसे ही घर आई तो एक ढोंगी बाबा ने अपने जाल में फंसा कर उनके गहने लूट लिए। जिसकी शिकायत थाना बस्ती बावा खेल मे दी गई। मनजीत कौर ने बताया कि ढोंगी बाबा ने उनसे 5 तोले सोने की लूट की है। ये भी जानकारी मिली है कि लूटेरे बैंक से ही दंपति के पीछे लगे हुए थे। उनके साथ एक महिला भी थी। जिसके कहने पर ही वे ढोंगी बाबा के जाल में फंसे हैं।
Next Story