पंजाब

सुखपाल खैहरा के ट्वीट पर आम आदमी पार्टी का Retweet, पढ़ें पूरी खबर

Shantanu Roy
17 Sep 2022 1:11 PM GMT
सुखपाल खैहरा के ट्वीट पर आम आदमी पार्टी का Retweet, पढ़ें पूरी खबर
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने सुखपाल खैहरा के एक ट्वीट को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने सुखपाल खैहरा सवाल पूछा कि कांग्रेस और अकाली दल की सरकार दौरान बड़े घोटालों के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया गया। आम आदमी पार्टी ने खैहरा के ट्वीट पर रीट्वीट करते लिखा कि क्या यह कांग्रेस की औपचारिकता है कि वह अपनी सरकार के समय बड़े घोटालों में संलिप्त थी। इतना ही नहीं हो रहे भ्रष्टाचार से भी अवगत भी थी पर उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने सुखपाल खैहरा से जवाब मांगा कि इस बड़े घोटाले में क्या अकाली-दल भाजपा की भी मिलीभगत थी। आपको बता दें कि सुखपाल खैहरा ने भारत भूषण आशु पर चल रहे घोटाले को लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि अगर धान खरीद घोटाले की सतर्कता जांच की मानें तो एक साल 2020 -21 की खरीद में लगभग 2400 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने पंजाब सी.एम. भगवंत मान से आग्रह करते कहा कि वे पिछले 10 वर्षों के घोटाले की जांच भी कराएं ताकि शिअद-भाजपा शासन के घोटालों और भ्रष्टाचार को भी सामने लाया जा सके।
Next Story