पंजाब

रिटायर्ड SI को महिलाओं ने बनाया निशाना, लाखों की नकदी व गहने लूट फरार

Shantanu Roy
8 Sep 2022 4:12 PM GMT
रिटायर्ड SI को महिलाओं ने बनाया निशाना, लाखों की नकदी व गहने लूट फरार
x
बड़ी खबर
लुधियाना। भांजे की शादी में गुरदासपुर में शामिल होने पत्नी के साथ पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एस.आई. को 2 नकाबपोश महिलाओं ने अपना शिकार बनाया। महिलाए लाखों के जेवर व 1 लाख 12 हजार नकदी लूट कर फरार हो गई। इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में देवराज निवासी गोपाल नगर गुरदासपुर ने बताया कि वह 22 अगस्त को अपनी पत्नी रीटा देवी के साथ अपने भांजे की शादी में आया था और 4 सितंबर को शादी के बाद वापस आना था।
उसके पास एक बैग और एक ब्रीफकेस था। वे ई-रिक्शा में बैठकर समराला चौक से जालंधर बाईपास जा रहे थे तभी 2 महिलाएं उनके साथ जालंधर बाईपास से ई-रिक्शा में सवार होकर बैठ गईं। ये महिलाएं चेहरे पर कपड़ा बांधकर शिवपुरी चौक के पास उतर गईं। जब वे बस्ती जोधेवाल चौक गए तो उन्होंने देखा कि बैग की जिप खुली हुई थी और बैग से 1 लाख 12 हजार रुपए, 2 सोने की चूड़ियां, 5 अंगूठियां, 3 सोने की चेन, एक सोने का सेट, एक जोड़ी झुमके और अन्य कीमती सामान गायब थे। पुलिस के मुताबिक इलाके में लगे सी.सी.टी.वी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Next Story