पंजाब
8 महीने की बेटी पर पिस्तौल तान रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम ने मां से बनाए संबंध
Shantanu Roy
10 Oct 2022 3:05 PM GMT

x
बड़ी खबर
साहनेवाल। अपने वेहड़े में किराए पर रहने वाली एक विवाहिता की 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तानकर उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। फिलहाल उक्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वर्णनीय है कि चौकी मुडियां कलां के अधीन आते एरिया में रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर गुरदीप सिंह बाजवा निवासी मुंडियां खुर्द का वेहड़ा है जहां पीड़िता अपने पति और 8 महीने की बच्ची के साथ किराए पर रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 8 अक्तूबर को उसका पति काम की तलाश में गया हुआ था।
इस दौरान वेहड़ा मालिक गुरदीप सिंह अचानक कमरे में दाखिल हुआ और बैड पर लेटी हुई उसकी 8 महीने की बच्ची पर पिस्तौल तानकर पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मौके पर ही पीड़िता के पति के आने पर गुरदीप बाजवा की उसके साथ हाथापाई हो गई। पिस्तौल की नोक पर ही वह पीड़िता और उसके पति को डरा-धमका कर वहां से फरार हो गया। जांच अधिकारी चौकी मुंडियां कलां के इंचार्ज लखविन्द्र मसीह ने बताया कि पीड़िता का मैडीकल करवा दिया गया है, जबकि आरोपी रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर की तलाश की जा रही है।
Next Story