पंजाब

सैर कर रहे रिटायर्ड ASI का मोबाइल छीना, पीछा करके लोगों ने दबोचा, छित्तर परेड और कपड़े फाड़े

SANTOSI TANDI
30 July 2023 7:44 AM GMT
सैर कर रहे रिटायर्ड ASI का मोबाइल छीना, पीछा करके लोगों ने दबोचा, छित्तर परेड और कपड़े फाड़े
x
पीछा करके लोगों ने दबोचा, छित्तर परेड और कपड़े फाड़े
पंजाब के लुधियाना जिले में झपटमारों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। सुबह सैर कर रहे रिटायर्ड ASI का एक्टिवा सवार स्नैचरों ने मोबाइल झपट लिया। शोर मचाता हुआ पीड़ित उनके पीछे भागा। कुछ दूरी पर लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। लोगों ने झपटमारों की जमकर धुनाई करके वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
रोज सैर करने जाता बुजुर्ग
स्नैचरों की छित्तर परेड करने के बाद स्नैचिंग की सूचना पुलिस को दी गई। थाना टिब्बा के तहत आने वाली चौकी सुभाष नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को अपने साथ ले गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर का रहने वाला बुजुर्ग रिटायर्ड ASI रोजाना सैर करने जाता है। सुबह भी वह पैदल सैर कर रहा था।
पीछे से आए थे दोनों स्नैचर
इस दौरान पीछे से 2 स्नैचर एक्टिवा पर आए और झपट कर उसका मोबाइल ले गए। वह आरोपियों के पीछे भागा और पब्लिक की मदद से पकड़ लिया। पब्लिक ने आरोपियों की पिटाई की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस पकड़े गए झपटमारों का आपराधिक रिकॉर्ड चैक करवा रही है, ताकि इलाके के पुराने स्नैचिंग केसों का खुलासा हो सके।
Next Story