पंजाब

पंजाब विधानसभा में SC विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप के संबंध में प्रस्ताव पारित

Shantanu Roy
29 Sep 2022 4:11 PM GMT
पंजाब विधानसभा में SC विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप के संबंध में प्रस्ताव पारित
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। आज पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही हुई। इस दौरान पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई है। आज पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एस.सी. विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति तथा सर्टीफिकेट शैक्षणिक संस्थानों द्वारा समय पर नहीं दिए जाते उसके संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। विधायक सरबजीत कौर मनुंके द्वारा उठाए गए मुद्दे पर चर्चा करने के बाद पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार संधवा ने कहा कि जिन एस.सी. छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलती है।
उन्हें राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में विशेष कदम उठाने का आदेश दिया जाता है। किसी भी विद्यार्थी की डिग्री स्कॉलरशिप के कारण नहीं रोकी जाएगी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने अनुसूचित और पिछड़े वर्ग के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना पर रोक लगा दी थी। भगवंत मान जब पंजाब के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले अनुसूचित और पिछड़े वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में 184 करोड़ रुपए जारी किए।
Next Story