पंजाब

पंजाब सरकार की तरफ से किसानों को राहत, किया ये ऐलान

Shantanu Roy
26 Sep 2022 5:07 PM GMT
पंजाब सरकार की तरफ से किसानों को राहत, किया ये ऐलान
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य के कृषि मंत्री का कुलदीप सिंह धालीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले पराली जलाने वाले किसानों पर पर्चे दर्ज होते रहे हैं, लेकिन इस बार किसानों को बड़ी राहत दे दी गई है।
पंजाब सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि इस बार पराली जलाने वाले किसानों का किसी तरह का कोई चालान नहीं काटा जाएगा। पंजाब सरकार किसानों की हर संभव मदद के लिए तैयार है, लेकिन पराली जलाने को लेकर किसानों पर किसी प्रकार की कोई सख्ती नहीं होगी। लेकिन पंजाब सरकार के इस ऐलान के बाद किसानों को पराली को जलाने से कैसे रोका जाएगा, यह बड़ा सवाल पैदा हो रहा है।
Next Story