पंजाब

रिसेप्शनिस्ट, टीचर, ब्लॉगिंग और फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी.... चौंकाने वाली है ज्योति मल्होत्रा की कहानी

Ashish verma
18 May 2025 2:59 PM IST
रिसेप्शनिस्ट, टीचर, ब्लॉगिंग और फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी.... चौंकाने वाली है ज्योति मल्होत्रा की कहानी
x

Punjab पंजाब: रिसेप्शनिस्ट, टीचर, ब्लॉगिंग और फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी.... चौंकाने वाली है ज्योति मल्होत्रा की कहानीहिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं। ज्योति 'ट्रैवल विद जो' नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थी। उस पर पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने वाले वीडियो अपलोड करने का आरोप है। पुलिस ने ज्योति और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया है।पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की कहानी चौंकाने वाली है। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली ज्योति की लग्जरी जिंदगी जीने की ख्वाहिश ने उसे कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों की ओर धकेल दिया। ज्योति अपने पिता हरीश मल्होत्रा के साथ 58 गज के मकान में रहती है। पिताकारपेंटर है और मां से तलाक हो चुका है। ज्योति उनकी इकलौती संतान है। सोशल मीडिया पर भले ही वह बड़ी गाड़ियों, आलीशान जगहों और विदेशी यात्राओं में नजर आती हो, लेकिन उसके पारिवारिक हालात बेहद सामान्य हैं।

Next Story