पंजाब

बंदूक की नोक पर नाबालिगा से दरिंदगी

Admin4
7 Feb 2023 7:29 AM GMT
बंदूक की नोक पर नाबालिगा से दरिंदगी
x
गुरदासपुर। एक नाबालिगा के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के जिला बहावलपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर खानकार शरीफ ईलाके मे दो अज्ञात आरोपियों द्वारा 15 वर्षीय लड़की से उसकी मां के सामने ही दुष्कर्म किया गया है।
सीमापार सूत्रों के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोजी-रोटी कमाने के चक्कर में लाहौर गया हुआ था तथा वह अपनी बेटी के साथ घर में रहती है। उसने बताया कि रात को अज्ञात दो आरोपी उसके घर में आए तथा आरोपियों ने उनसे पहले मारपीट की तथा उसकी मौजूदगी में बंदूक की नोक पर उसकी 15 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार मौके से फरार हो गए। उसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग इक्कठे हो गए, जिसकी शिकायत पुलिस में दी तथा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Next Story