
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। दुष्कर्म मामले में आरोपों का सामना कर रहे सिमरजीत बैंस का एक और साथी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी देर रात मालेरकोटला से की गई है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार किया गया व्यक्ति सुखचेन सिंह, सिमरजीत सिंह बैंस का पी.ए. है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले पुलिस ने सिरमजीत सिंह बैंस के भाई करमजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। करमजीत सिंह को अदालत में पेश किया गया जिसके चलते उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
जिक्रयोग्य है कि दुष्कर्म केस में फंसे सिमरजीत बैंस की आज लुधियाना कोर्ट में सुनवाई है। सिमरजीत बैंस ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि सिमरजीत बैंस अदालत में पेश होकर सरेंडर कर सकते हैं। बता दें कि दुष्कर्म मामले में 7 लोगों पर मामला दर्ज है जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने व अन्य धाराओं के तहत की गई शिकायत के चलते थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस द्वारा अदालत के आदेशों पर विधायक बैंस व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। महिला ने कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, लुधियाना के गोगी शर्मा के खिलाफ भी एफ.आई.आर. दर्ज करने की गुहार लगाई थी, जिनके विरुद्ध भी अदालत में चार्जशीट दायर की गई है।
Next Story





