पंजाब

रंजीव पाल सिंह चीमा ने विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सहायता पर दी जानकारी, नरोट मेहरा स्कूल में सेमिनार

Gulabi Jagat
21 Oct 2022 8:50 AM GMT
रंजीव पाल सिंह चीमा ने विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सहायता पर दी जानकारी, नरोट मेहरा स्कूल में सेमिनार
x
पठानकोट
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार के आदेशानुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरोट मेहरा में प्रिंसीपल नीलम राठौड़ तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी परमानंद में प्रिंसीपल परमिंदर कौर की देखरेख में कानूनी साक्षरता सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रंजीव पाल सिंह चीमा द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सहायता संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार रनवे कपल्स जिला कोर्ट स्तर पर भी जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग जिनकी आए तीन लाख से कम है, दिव्यांग, मजदूर, विद्यार्थी, कैदी जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर कोर्ट में लोक अदालतों का आयोजन होता है जिसमें लोग अपना केस लगा कर आसानी से सस्ता न्याय प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले की फिर कहीं भी अपील नहीं होती है और इस लोक अदालत में सभी पार्टियां जीत कर जाती हैं।
Next Story