पंजाब

रामवीर भट्टी ने साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना, कहा आप को विकास से कुछ लेना-देना नहीं

mukeshwari
28 May 2023 11:30 AM GMT
रामवीर भट्टी ने साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना, कहा आप को विकास से कुछ लेना-देना नहीं
x

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और चन्द्रशेखर ने आम आदमी पार्टी को दिशाहीन बताते हुए कहा है कि आप के पार्षदों को शहर के विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। वे केवल नकारात्मक राजनीति करते हैं।

यहां जारी एक संयुक्त बयान में भाजपा महामंत्री रामवीर भट्टी और चंद्रशेखर ने कहाकि आम आदमी पार्टी शहर के लिए क्या चाहती है, इस बारे में उन्हें स्वयं भी पता नहीं है। शहर में ङड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड के निस्तारण के लिए जो प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है, उस बारे एक दिन पहले कहते थे कि विरोध नहीं करेंगे। दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन करने डंपिंग ग्राउंड पहुंच गए। मेयर का पुतला फूंका।

इससे स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी दिशाहीन है। उनका कोई एजेंडा नहीं है। केवल सुर्खियों में रहने के लिए विरोध करते हैं। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों के हितों के काम करती है। नगर निगम में विकास के एजेंडे लेकर आती है जिनको आम आदमी पार्टी चलने नहीं देती।

भट्टी का कहना है कि बड़ी हैरानी की बात है कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में तो इसी प्रकार का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है। चंडीगढ़ में विरोध किया जा रहा है यह आम आदमी पार्टी का दोहरा चरित्र है जिसको जनता भी समझ चुकी है। इन लोगों का जनता की दुख तकलीफ से कुछ लेना-देना नहीं है केवल ओछी राजनीति करते हैं।

भट्टी ने जोर देकर कहा कि भाजपा ड़ड्डू माजरा में कूड़े के ढेर को खत्म करने की राह पर है। जिसमें आम आदमी पार्टी रोड़ा अटका रही है। इन सबके बावजूद भी शहर की जनता को इस कूड़े के ढेर से शीघ्र राहत मिलेगी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story