पंजाब

Rajpura: पंजाब में सत्ता का दावा, पवार का कांग्रेस पर भरोसा

Admindelhi1
20 Sept 2025 4:25 PM IST
Rajpura: पंजाब में सत्ता का दावा, पवार का कांग्रेस पर भरोसा
x

राजपुरा: जिला आब्जर्वर मनीषा पवार काे बुक्के देकर स्वागत करते पूर्व विधायक राजपुरा हरदियाल कम्बोज, नरिंदर शात्री व बलदेव सिंह गद्दोमाजरा। कांग्रेस पार्टी राजपुरा देहाती व शहरी की मीटिंग राजपुरा के वृद्धाश्रम में शहरी प्रधान नरिंदर शास्त्री व देहाती प्रधान बलदेव सिंह गद्दोमाजरा की प्रधानगी में हुई जिसमें विशेष तौर पर जिला पटियाला लोकसभा सीट से संगठन आब्जर्वर मनीषा पवार पूर्व विधायक के अलावा राजपुरा के पूर्व विधायक हरदियाल कम्बोज ने शिरकत की।

इस मौके पर पवार ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके विचार जाने व पार्टी काे बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिये आदेश भी दिये। पवार ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं। आज कांग्रेस कार्यकर्ता यह चाहता है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने। कहा कि वे तो कार्यकर्ताओं की बात सुनने के लिये व संगठन को मजबूत करने के लिये आई हैं। यह किसी चुनाव की तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ के बलबूते पर सत्ता में आई है, उसने पंजाब में कोईर विकास कार्य नहीं किया, लोग अब समझ चुके हैं कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश व देश को तरक्की पर ले जा सकती है।

Next Story