पंजाब

खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए; अज्ञात लोगों ने बेटे-बहू की गाड़ी को टक्कर मार किया विवाद

SANTOSI TANDI
2 Aug 2023 7:28 AM GMT
खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए; अज्ञात लोगों ने बेटे-बहू की गाड़ी को टक्कर मार किया विवाद
x
बहू की गाड़ी को टक्कर मार किया विवाद
पंजाब के बठिंडा में मंगलवार रात भाजपा नेता की कुछ अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी और फरार हो गए। घायल भाजपा नेता विनोद कुमार बोदा ने कहा कि मारपीट करने वालों का विरोध किया तो उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जान से मारने की धमकियां दीं। मारपीट में विनोद कुमार के चेहरे पर चोटे आई हैं। उनकी बहू-बेटे से भी मारपीट की गई।
मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली के ASI राजीव कुमार का कहना था कि मामले की जांच चल रही है। भाजपा नेता विनोद कुमार बोदा ने बताया कि उसकी बहू और बेटा मुक्तसर जा रहे थे और उनकी गाड़ी पीछे थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी बहू की गाड़ी को टक्कर मार दी। जब उन्होंने कार से उतरकर टक्कर मारने का कारण पूछा तो अज्ञात लोग जो पगड़ीधारी थे ने उसकी बहू को अपशब्द कहे।
बेटे ने विरोध किया तो थप्पड़ मारा
जिसका उसके बेटे ने विरोध किया तो उसके थप्पड़ मार दिया। जब वह मौके पर पहुंचा तो आपस में हुई धक्कामुक्की में एक युवक की पगड़ी उतर गई। जिसको उक्त लोगों ने मुद्दा बनाते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।
सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचे
विनोद ने कहा कि उन्होंने भाजपा शहरी प्रधान सरूप चंद सिंगला को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाकी कार्यकर्ताओं को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। ASI राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
Next Story