पंजाब

बारिश से ट्राइसिटी बेहाल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Saba Naaz
9 July 2026 8:32 PM IST
बारिश से ट्राइसिटी बेहाल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
x

चंडीगढ़। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होते ही चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में गुरुवार को दिनभर झमाझम बारिश हुई। सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर शाम तक रुक-रुककर जारी रहा। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

प्रमुख सड़कों, कॉलोनियों और वीआईपी सेक्टरों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। वहीं, बारिश के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

बारिश के कारण शहर की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। वाहन रेंगते नजर आए। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की मानसून तैयारियों के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए। जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से कई इलाकों में पानी जमा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में गुरुवार को 34 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 39.4 एमएम वर्षा हुई। विभाग ने अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Next Story