पंजाब

पंजाब के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की आसार

Ritisha Jaiswal
20 May 2022 2:04 PM IST
Rain with strong wind expected in many districts of Punjab
x
प्रदेश के सभी जिलों में वीरवार को भीषण गर्मी रही। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। कई जिलों में तेज हवा चल सकती है।

प्रदेश के सभी जिलों में वीरवार को भीषण गर्मी रही। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। कई जिलों में तेज हवा चल सकती है। कुछ जगह बारिश होने के भी आसार हैं। माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में बारिश का अनुमान है। पश्चिम मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में गर्म हवा चल सकती है। वीरवार को फिरोजपुर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बठिंडा का अधिकतम तापमान 44.4, बरनाला 44.1, अमृतसर 42.7,लुधियाना 42.7, पटियाला व जालंधर 43.2 का डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लुधियाना में शुक्रवार सुबह मौसम के तेवर काफी तल्ख रहे। सुबह से ही सूर्य देव ने आग उगलनी शुरू कर दिए थे। सुबह आठ बजे पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा भी नही चल रही थी। जिससे तपिश और गर्मी का एहसास काफी ज्यादा हो रहा था। हालांकि तीन दिन पहले मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि आज आंधी चल सकती है और बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन, मौसम का मिजाज नहीं बदला। सुबह पांच बजे के करीब हल्की धुंध थी। मौसम विभाग की मानें तो आज दोपहर चार बजे तक तेज धूप रहेगी। पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। शाम पांच बजे के बाद मौसम बदलने की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। जबकि कल भी आंधी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।


Next Story