पंजाब

बारिश व आंधी ने मचाई तबाही, खड़ी कार पर गिरा पेड़, मचा हड़कंप

Admin4
5 July 2023 11:20 AM GMT
बारिश व आंधी ने मचाई तबाही, खड़ी कार पर गिरा पेड़, मचा हड़कंप
x
जालंधर। पंजाब में जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं वहीं कई जगहों को पर काफी नुकसान भी हुआ है। ऐसी ही कई घटनाएं शहर से सामने आई है। तेज हवाएं व बारिश के चलते रैणन बाजार में बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वहीं फुटबाल चौक के नजदीक झंडिया वाले पीर के पास हादसा हो गया। यहां कार बाजार में खड़ी एक कार पर बारिश व आंधी के कारण पेड़ गिर गया।
इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस दौरान कार में कोई सवार नहीं था जिस कारण जानी नुकसान होने से बचाव रहा। कार पेड़ के नीचे इतनी बुरी तरह फंस गई कि उसे निकालने के लिए जे.सी.बी. मशीन को बुलाया गया। इस घटना के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यातायात काफी प्रभावित हुआ।
Next Story