पंजाब
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस! गिरफ्तार महिला पर परिजनों का आरोप, 'नहीं सुनती थी बात, अपनी मर्जी से आना-जाना'
jantaserishta.com
15 Nov 2026 2:35 PM IST

x
दो आरोपियों की गिरफ्तारी.
नई दिल्ली: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पंजाब के गुरदासपुर से दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों की बयान सामने आए हैं। दोनों परिवारों ने आरोपी महिला महकदीप कौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल महिला महकदीप कौर गुरदासपुर के सीमावर्ती इलाके कलानौर के दोस्तपुर गांव की रहने वाली है, जबकि दूसरा आरोपी दविंदर सिंह चौड़ेकलां गांव का निवासी है। दोनों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद हुईं। इस ब्लास्ट केस में पाकिस्तानी कनेक्शन होने की बात भी सामने आई है।
आरोपी महकदीप कौर के पिता तिरलोक सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "वह परिवार के किसी भी सदस्य की बात नहीं सुनती थी। वह हमें कुछ नहीं बताती थी। उसने यह भी नहीं बताया कि वह क्या काम करती है। वह किसी से भी अच्छे तरीके से बात नहीं करती थी। इस कारण उससे भी हमारा ज्यादा मतलब नहीं बचा था।"
उन्होंने बताया कि वह कई दिन बाद घर लौटकर आई थी। उसके बाद जब पुलिस आई तो हमें पता चला कि वह इस तरह के काम कर रही है। महकदीप की मां सरबजीत कौर ने कहा, "वह अपनी मर्जी से कहीं चली जाती थी और अपनी मर्जी से ही घर वापस आ जाती थी। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी। अपनी मर्जी से ही उसने शादी की थी। शादी को लगभग दो साल हुए थे। बाद में उसने तलाक दे दिया था।"
उधर, आरोपी दविंदर सिंह की चाची सुखविंदर कौर और मां बलजीत कौर ने बताया कि दविंदर सिंह ने 12 कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह पिछले 3 महीने से महकदीप कौर के संपर्क में था और दोनों में प्रेम संबंध थे। महकदीप कौर ने अपने प्यार के चक्कर में डालकर शादी का बहाना देकर इसे गलत काम में डाल लिया है।
चाची सुखविंदर कौर ने कहा कि दविंदर ब्लास्ट के दो दिन पहले ही दिल्ली जाने के बारे में बोलकर गया था। ब्लास्ट के 3 दिन बाद वह घर वापस आया था। चाची सुखविंदर कौर ने बताया कि महकदीप ने दविंदर से कहा था कि वह उसे लाख रुपए देगी। इसके बाद वह से कहकर निकला था कि पैसा लेने जा रहा है। हमें पहले महकदीप के बारे में नहीं पता था। दविंदर सिर्फ यह कहकर जाता था कि दोस्त के पास जा रहा है। मां बलजीत कौर ने कहा कि जब दविंदर घर से गया था, तो वह अमृतसर से मोटरसाइकिल लाने की बात कहकर गया था। वह 7-8 नवंबर को वापस आया था।
Tagsश्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केसरेलवे ट्रैक ब्लास्ट केसSriganganagar railway track blast caserailway track blast case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





