
x
बड़ी खबर
बठिंडा। स्थानीय बीड़ तलाब चिड़ियाघर के पास पुराने बस स्टाप के नजदीक एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। पुलिस इस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक द्वारा इंजैक्शन लगाया गया था जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार सहारा मुख्यालय में सूचना मिलने पर लाइफ सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाइन टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां युवक बेसुध पड़ा हुआ था। नजदीक ही मिले एक दूसरे नवयुवक ने चिट्टे का इंजैक्शन लगाए जाने के बारे में बताया। वर्करों ने उक्त बेसुध युवक को उठाकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान हैरी (21) पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी बल्लूआणा के तौर पर हुई। थाना सदर पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।
Next Story